WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

SSC GD Constable Exam Date 2024: SSC GD कांस्टेबल परीक्षा की तारीख आई सामने! जानिए कब होगी परीक्षा

SSC GD Constable Exam Date 2024
SSC GD Constable Exam Date 2024

SSC GD Constable Exam Date 2024: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने SSC GD Constable Exam Date 2024 की घोषणा कर दी है। इस परीक्षा का आयोजन फरवरी 2025 में तीन चरणों में किया जाएगा। आयोग ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर परीक्षा तिथियों की जानकारी दी है। SSC GD कांस्टेबल भर्ती के तहत कुल 39,000 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 अक्टूबर 2024 को समाप्त हुई थी। इस लेख के अंतर्गत हम आपको SSC GD Constable Exam Date 2024 से जुडी पूरी जानकारी विस्तार से बताएंगें।

SSC GD Constable Exam Date 2024

SSC ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर SSC GD कांस्टेबल टियर 1 परीक्षा की तारीखें घोषित की हैं।

  • परीक्षा तीन चरणों में आयोजित होगी।
  • विस्तृत परीक्षा शेड्यूल निचे सारणी में बताया गया है-
चरण परीक्षा तिथि
पहला चरण 4 फरवरी से 13 फरवरी 2025
दूसरा चरण 17 फरवरी से 21 फरवरी 2025
तीसरा चरण 25 फरवरी से 26 फरवरी 2025

SSC GD Constable Admit Card कब जारी होंगे?

SSC GD कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 1 सप्ताह पहले जारी किए जाएंगे।

  • एडमिट कार्ड SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।
  • प्रत्येक चरण के लिए एडमिट कार्ड अलग-अलग जारी किए जाएंगे।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए SSC जल्द ही एक नया नोटिफिकेशन जारी करेगा।

ध्यान दें: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।

SSC GD Constable Exam Pattern

SSC GD कांस्टेबल टियर 1 परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी। इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे। परीक्षा में कुल 100 अंकों के 100 प्रश्न होंगे।

  • विषय:
    • जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग
    • जनरल नॉलेज और सामान्य जागरूकता
    • प्राथमिक गणित
    • हिंदी/इंग्लिश
विषय प्रश्नों की संख्या अंक
जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग 25 25
जनरल नॉलेज और सामान्य जागरूकता 25 25
प्राथमिक गणित 25 25
हिंदी/इंग्लिश 25 25
  • परीक्षा का समय: 90 मिनट।
  • प्रत्येक प्रश्न के गलत उत्तर होने पर 0.25 अंक काटा जाएगा।

SSC GD Constable Exam Date 2024 कैसे चेक करें?

SSC GD Constable Exam Date 2024 चेक करने के लिए नीचे दिए गए चरणों को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करें-

  • SSC की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं: ssc.gov.in
  • होम पेज पर आप “Schedule Of Examination” या “SSC GD Exam Date 2024” वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • इस लिंक पर क्लिक करने के बाद एक PDF फाइल डाउनलोड होगी।
  • PDF फाइल में आप अपनी परीक्षा तिथि और समय की जानकारी चेक करें।

यह भी पढ़ें –

अस्वीकरण : हम गारंटी नहीं दे सकते कि इस पोस्ट पर दी गई जानकारी 100% सही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment