Rajasthan Group D Syllabus 2025: राजस्थान ग्रुप डी भर्ती 2025 के लिए विभाग ने सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जारी कर दिया है। यह भर्ती 60,000 से अधिक पदों पर आयोजित होने वाली है। इच्छुक उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के माध्यम से चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा। इस बार शैक्षणिक योग्यता में बदलाव करते हुए न्यूनतम योग्यता 8वीं पास से बढ़ाकर 10वीं पास कर दी गई है।
इस लेख में Rajasthan Group D Syllabus 2025 और एग्जाम पैटर्न से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से दी गई है, जिससे आप अपनी तैयारी अच्छे से कर सकते है।
Rajasthan Group D Syllabus 2025 Overview
परीक्षा का नाम | चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती (Group D) |
परीक्षा मोड | ऑफलाइन |
परीक्षा तिथि | 18 से 23 सितंबर 2025 |
कुल अंक | 200 |
परीक्षा अवधि | 2 घंटे (120 मिनट) |
नेगेटिव मार्किंग | 1/3 अंकों की कटौती (संभावित) |
विषय | सामान्य ज्ञान, गणित, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी |
परीक्षा का स्तर | कक्षा 10वीं |
राजस्थान ग्रुप डी एग्जाम पैटर्न 2025
विभाग ने परीक्षा पैटर्न को लेकर एक संक्षिप्त अधिसूचना जारी की है। राजस्थान ग्रुप डी परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे, जिनमें सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ और बहुविकल्पीय (MCQ) प्रकार के होंगे।
परीक्षा पैटर्न इस प्रकार है:
- परीक्षा मोड: ऑफलाइन
- कुल प्रश्न: 100
- कुल अंक: 200
- नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक कटेंगे।
- परीक्षा का स्तर: कक्षा 10वीं का रहेगा।
Rajasthan Group D Exam 2025 के विषय
विषय | अंक |
सामान्य हिंदी | उपलब्ध नहीं |
सामान्य अंग्रेजी | उपलब्ध नहीं |
गणित | उपलब्ध नहीं |
सामान्य ज्ञान | उपलब्ध नहीं |
कुल प्रश्न/अंक | 100/200 |
नोट: विस्तृत सिलेबस और विषयवार अंक विवरण आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद अपडेट किए जाएंगे।
Rajasthan Group D Syllabus 2025: विषयवार जानकारी
1. सामान्य ज्ञान
इसमें राजस्थान और भारत के इतिहास, भूगोल, कला-संस्कृति, सामान्य विज्ञान और करंट अफेयर्स जैसे विषयों से सवाल पूछे जाएंगे।
2. गणित
यह खंड कक्षा 10वीं स्तर का होगा और इसमें अंकगणित, बीजगणित, ज्यामिति, औसत, अनुपात, प्रतिशत और साधारण ब्याज जैसे विषय शामिल होंगे।
3. सामान्य हिंदी
इस खंड में हिंदी व्याकरण, शब्द ज्ञान, पर्यायवाची, विलोम, समास, संधि और गद्यांश आधारित प्रश्न पूछे जा सकते हैं।
4. सामान्य अंग्रेजी
अंग्रेजी व्याकरण, शब्दावली, वाक्य संरचना, synonyms, antonyms, और comprehension आधारित प्रश्न शामिल होंगे।
Rajasthan Group D Syllabus 2025 PDF Download
विभाग जल्द ही विस्तृत सिलेबस और परीक्षा से संबंधित अन्य विवरण आधिकारिक पोर्टल पर जारी करेगा।
सिलेबस PDF लिंक | स्थिति |
ग्रुप डी सिलेबस PDF | जल्द जारी होगा |
आधिकारिक नोटिस | क्लिक करें |
FAQ’s
राजस्थान ग्रुप डी परीक्षा कब होगी?
राजस्थान ग्रुप डी परीक्षा 18 से 23 सितंबर 2025 के बीच आयोजित की जाएगी।
परीक्षा में कुल कितने अंक होंगे?
परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी।
क्या गलत उत्तर पर नेगेटिव मार्किंग होगी?
हां, गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटे जाएंगे।
विस्तृत सिलेबस कब जारी होगा?
आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के साथ ही विस्तृत सिलेबस उपलब्ध होगा।
यह भी पढ़ें –
- Rajasthan Librarian 3rd Grade Syllabus 2025: राजस्थान लाइब्रेरियन सिलेबस और परीक्षा पैटर्न जारी, जानें पूरी जानकारी
- Rajasthan Deputy Jailor Syllabus 2024: डिप्टी जेलर परीक्षा सिलेबस और एग्जाम पैटर्न की सम्पूर्ण जानकारी
- Rajasthan VDO Syllabus 2024: राजस्थान वीडीओ का नया सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जारी, यहां से करें PDF डाउनलोड
- SSC MTS Havaldar Syllabus 2024-25: नया सिलेबस और एग्जाम पैटर्न PDF यहां से करें डाउनलोड
अस्वीकरण : हम गारंटी नहीं दे सकते कि इस पोस्ट पर दी गई जानकारी 100% सही है।