
Safai Karmchari Bharti Postponed 2024: राजस्थान में सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 को एक बार फिर स्थगित कर दिया गया है। 5 अगस्त 2024 को स्वायत्त शासन विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के आधार पर इस भर्ती को रद्द करने का निर्णय लिया गया। यह फैसला वाल्मीकि समाज के विरोध और हड़ताल के चलते लिया गया, जो पिछले काफी समय से भर्ती प्रक्रिया में संशोधन की मांग कर रहा था।
इससे पहले भी यह भर्ती अपरिहार्य कारणों से दो बार स्थगित की जा चुकी है। इस बार 186 नगरीय निकायों के 23,820 पदों पर निकाली गई भर्ती को रद्द कर दिया गया। इसके साथ ही भर्ती में योग्यता और चयन प्रक्रिया को लेकर नए नियमों का पालन किया जाएगा। इस लेख के अंतर्गत हम आपको Safai Karmchari Bharti Postponed 2024 से जुडी सभी जानकारी प्रदान करेंगें
Safai Karmchari Bharti Postponed 2024 Overview
भर्ती संगठन | स्वायत्त शासन विभाग |
पोस्ट का नाम | सफाई कर्मचारी |
पदों की संख्या | 23,820 |
राज्य | राजस्थान |
पोस्टपोन की तारीख | 2 दिसंबर 2024 |
कैटेगरी | सफाई कर्मचारी भर्ती रद्द खबर |
Safai Karmchari Bharti Postponed का कारण और घटनाक्रम
जयपुर में आयोजित बैठक में मंत्री झाबर सिंह खर्रा, विधायक कालीचरण सराफ, और स्वायत्त शासन विभाग के अधिकारी शामिल हुए। इस बैठक में यह तय किया गया कि अनुभव प्रमाण पत्र के विवाद के चलते भर्ती प्रक्रिया को फिलहाल स्थगित करना उचित होगा।
वाल्मीकि समाज ने अनुभव प्रमाण पत्र के आधार पर भर्ती में अनियमितता का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि इन प्रमाण पत्रों को गलत तरीके से तैयार किया गया, जिससे समुदाय के कई योग्य उम्मीदवार इस प्रक्रिया से बाहर हो गए।
इसके बाद सफाई कर्मचारी संघ ने सात दिन से चल रही हड़ताल समाप्त कर दी। हालांकि, अब भर्ती के 23,820 पदों में से केवल 19,743 पदों को ही भरा जाएगा।
Safai Karmchari Bharti 2024 की आगामी प्रक्रिया
भर्ती को स्थगित करने के बाद यह निर्णय लिया गया है कि इसे संविदा आधार पर किया जाएगा। स्वायत्त शासन विभाग अगले एक से डेढ़ महीने में संशोधित नोटिफिकेशन जारी करेगा।
- पुराने आवेदकों को नए आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी।
- लेकिन नए नियमों के तहत अयोग्य आवेदकों के फॉर्म रद्द किए जा सकते हैं।
- भर्ती प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में आयोजित होगी।
वाल्मीकि समाज की मांगें
वाल्मीकि समाज का कहना है कि उनकी मांगों को पूरा किए बिना इस भर्ती को लागू करना सही नहीं होगा। उनकी प्रमुख मांगें हैं:
- चयन प्रक्रिया में योग्यता के नियमों को स्पष्ट करना।
- वाल्मीकि समाज के युवाओं को प्राथमिकता देना।
- अनुभव प्रमाण पत्र की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना।
भविष्य में नई भर्ती की संभावनाएं
स्वायत्त शासन विभाग ने संकेत दिए हैं कि राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 को नए नियमों के तहत दोबारा शुरू किया जाएगा।
- संभावित समय: अगले 1-2 महीने।
- नए नियम: भर्ती नियम 2012 के तहत संशोधन।
इसके तहत उम्मीदवारों की योग्यता और चयन प्रक्रिया में जरूरी बदलाव किए जाएंगे, ताकि यह प्रक्रिया विवाद रहित हो।
FAQ’s
राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 रद्द क्यों हुई?
वाल्मीकि समाज द्वारा चयन प्रक्रिया और योग्यता में सुधार की मांगों के चलते यह भर्ती रद्द की गई है।
नई भर्ती कब आएगी?
संभावित तौर पर अगले 1-2 महीनों में नई भर्ती प्रक्रिया शुरू हो सकती है।
पुराने आवेदकों का क्या होगा?
पुराने आवेदकों को नए आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी, लेकिन अयोग्य आवेदकों को बाहर किया जा सकता है।
सुचना: राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 का स्थगन वाल्मीकि समाज और प्रशासन के बीच विवाद का नतीजा है। सरकार ने अब इसे संविदा आधार पर शुरू करने का आश्वासन दिया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि आगे की प्रक्रिया कितनी पारदर्शी और विवाद रहित रहती है।
यह भी पढ़ें –
- Rajasthan JMRC Patwari Vacancy 2024: बिना सीईटी के आवेदन करें, 7 दिसंबर तक करें आवेदन
- TATA Clerk Trainee Recruitment 2024: टाटा इंस्टीट्यूट में निकली क्लर्क ट्रेनी की भर्ती, जानिए पूरी जानकारी!
- Railway 10th Pass Vacancy 2024: रेलवे में दसवीं पास के लिए 5647 पदों पर भर्ती जारी
- ITBP Inspector HT Bharti 2025: आईटीबीपी इंस्पेक्टर हिंदी ट्रांसलेटर भर्ती की 15 पदों पर नोटिफिकेशन जारी
- RPSC School Lecturer Admit Card 2024: जारी हुई परीक्षा तिथि, यहाँ से करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
अस्वीकरण : हम गारंटी नहीं दे सकते कि इस पोस्ट पर दी गई जानकारी 100% सही है।