RPSC Medical Assistant Professor Bharti 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने चिकित्सा शिक्षा विभाग में सहायक आचार्य (Assistant Professor) की भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती अधिसूचना 22 अक्टूबर 2024 को जारी की गई है, और इसमें राज्य के योग्य महिला और पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। यदि आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपके पास आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 नवंबर 2024 तक का समय है। आवेदन प्रक्रिया 24 अक्टूबर 2024 से शुरू हो चुकी है।
इस लेख में आपको RPSC Medical Assistant Professor भर्ती 2024 की पूरी जानकारी दी जाएगी, जिसमें आवेदन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियाँ, परीक्षा पैटर्न, और पात्रता मानदंड जैसी जानकारियाँ शामिल हैं। इसके साथ ही, आप यहाँ से आधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं और सीधे ऑनलाइन आवेदन करने के लिंक पर क्लिक करके फॉर्म भर सकते हैं।
RPSC Medical Assistant Professor Bharti 2024
RPSC चिकित्सा सहायक आचार्य भर्ती के लिए राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) ने 15 पदों पर नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती विशेष रूप से मेडिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट के अंतर्गत आयोजित की जा रही है। चयन प्रक्रिया के अंतर्गत अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में भाग लेना होगा।
भर्ती संगठन | राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) |
पद का नाम | सहायक आचार्य (Medical Education) |
पदों की संख्या | 15 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
अंतिम तिथि | 22 नवंबर 2024 |
वेतनमान | पे मैट्रिक्स L-16 (ग्रेड पे 6600) |
RPSC Medical Assistant Professor भर्ती 2024 के लिए महत्वपूर्ण तिथियाँ
घटना | तारीख |
अधिसूचना जारी | 22 अक्टूबर 2024 |
आवेदन की शुरुआत | 24 अक्टूबर 2024 |
अंतिम तिथि | 22 नवंबर 2024 |
परीक्षा की तारीख | जल्द घोषित की जाएगी |
RPSC Medical Assistant Professor Bharti 2024 में जारी पदों का विवरण
RPSC ने मेडिकल असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में कुल 15 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इनमें से 02 पद Assistant Professor Broad Speciality के लिए और 13 पद Assistant Professor Super Speciality के लिए आरक्षित हैं। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
RPSC Medical Assistant Professor Bharti 2024 के लिए आवेदन शुल्क
RPSC चिकित्सा सहायक आचार्य भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को श्रेणी अनुसार निम्नलिखित शुल्क का भुगतान करना होगा-
श्रेणी | आवेदन शुल्क |
General/OBC/EBC (CL) | ₹600/- |
OBC/EWS (NCL) | ₹400/- |
SC/ST/PwBD | ₹400/- |
भुगतान का तरीका | ऑनलाइन |
RPSC Medical Assistant Professor Bharti 2024 के लिए योग्यता
RPSC मेडिकल असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यताएँ होनी चाहिए-
- M.D.S./ M.D./ DNB/ D.M./ M.S. या M.Ch में से कोई एक डिग्री/डिप्लोमा
- संबंधित क्षेत्र में कम से कम 1 से 3 वर्षों का अनुभव आवश्यक है।
RPSC Medical Assistant Professor Bharti 2024 के लिए निर्धारित आयु सीमा
RPSC मेडिकल असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु सीमा 37 से 42 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
RPSC Medical Assistant Professor Bharti 2024 में मिलने वाला वेतन
RPSC मेडिकल असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के अंतर्गत चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 16 और ग्रेड पे 6600 के आधार पर वेतन दिया जाएगा। यह सरकारी नौकरी में उच्च पद का वेतनमान है जो उम्मीदवारों के लिए आकर्षक होगा।
RPSC Medical Assistant Professor Bharti 2024 में चयन प्रक्रिया
RPSC मेडिकल असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में चयन प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों को निम्नलिखित चरणों से गुजरना होगा-
- लिखित परीक्षा
- साक्षात्कार
- दस्तावेज़ सत्यापन
- चिकित्सा परीक्षण
RPSC Medical Assistant Professor Bharti 2024 का परीक्षा पैटर्न
- RPSC मेडिकल असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा में कुल 150 प्रश्न होंगे, जिनमें से प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
- इस परीक्षा की समय अवधि 2 घंटे 30 मिनट की होगी।
- गलत उत्तर देने पर 0.33 अंकों की नेगेटिव मार्किंग होगी।
- पेपर में सभी प्रश्न प्रासंगिक विषय पर आधारित होंगे।
RPSC Medical Assistant Professor Bharti 2024 में आवेदन कैसे करें?
RPSC Medical Assistant Professor भर्ती 2024 के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आप निचे बताई गई आवेदन प्रक्रिया का पालन कर सकते है।
- आप सबसे पहले RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आप Assistant Professor Medical Education 2024 के आगे “Apply Now” वाले विकल्प पर क्लिक करें।
- उसके बाद आप अपनी SSO ID और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद आप आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी भरें और जरुरी दस्तावेज़ को स्कैन करके अपलोड करें।
- उसके बाद आप अपनी श्रेणी अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन फॉर्म को जमा करने के लिए सबमिट वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंट आउट भविष्य में काम आने के लिए निकलवा कर सुरक्षित रख लें।
RPSC Medical Assistant Professor Bharti 2024 के लिए जरुरी दस्तावेज़
- आधार कार्ड,
- 10वीं/12वीं की मार्कशीट,
- पद अनुसार शैक्षिक प्रमाण पत्र,
- पासपोर्ट साइज फोटो,
- SSO ID और पासवर्ड आदि।
FAQ’s
RPSC मेडिकल असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की अंतिम तिथि क्या है?
मेडिकल असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 नवंबर 2024 है।
RPSC मेडिकल असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा कितने अंकों की होगी?
लिखित परीक्षा 150 अंकों की होगी, और साक्षात्कार 15 अंकों का होगा।
यह भी पढ़ें –
I am interested job