Rajasthan Mahila Constable Bharti 2025: राजस्थान महिला कांस्टेबल के 864 पदों पर बंपर भर्ती, जानें पूरी जानकारी
Rajasthan Mahila Constable Bharti 2025
Rajasthan Mahila Constable Bharti 2025: राजस्थान पुलिस विभाग ने महिलाओं की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए Rajasthan Mahila Constable Bharti 2025 का आयोजन करने की घोषणा की है। इस भर्ती के तहत 864 महिला कांस्टेबल के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ये भर्ती कालिका पेट्रोलिंग योजना के अंतर्गत की जा रही है।
यह योजना विशेष रूप से महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए 12वीं पास होना आवश्यक है। इस लेख के अंतर्गत हम आपको Rajasthan Mahila Constable Bharti 2025 से जुड़ी सभी जरुरी जानकारी विस्तार से बताएंगें।