GSK Scholars Programme 2024: ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड द्वारा शुरू किया गया GSK स्कॉलर्स प्रोग्राम 2024 एक विशेष छात्रवृत्ति योजना है। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर, लेकिन प्रतिभाशाली छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। यह कार्यक्रम MBBS प्रोग्राम्स में प्रवेश लेने वाले सरकारी कॉलेजों के फर्स्ट ईयर स्टूडेंट्स के लिए बनाया गया है। इस प्रोग्राम के तहत चयनित छात्रों को ₹1,00,000 प्रति वर्ष की छात्रवृत्ति दी जाएगी, जो लगातार 4.5 वर्षों तक प्रदान की जाएगी।
GSK Scholars Programme 2024 Overview
प्रोग्राम का नाम | GSK स्कॉलर्स प्रोग्राम 2024 |
आयोजक संस्था | ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
अंतिम तिथि | 31 दिसंबर 2024 |
आवेदन शुल्क | ₹0 (निःशुल्क) |
लाभ | ₹1,00,000 प्रति वर्ष |
लाभार्थी | एमबीबीएस फर्स्ट ईयर स्टूडेंट्स |
श्रेणी | छात्रवृत्ति योजना |
GSK Scholars Programme 2024 के लाभ
- लंबी अवधि की सहायता: चयनित छात्रों को 4.5 वर्षों तक कुल ₹4,50,000 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
- विस्तृत खर्चों की कवरेज:
- MBBS ट्यूशन फीस
- एग्जाम फीस
- किताबें
- हॉस्टल फीस
- भोजन
- सेमिनार
- शेष राशि का उपयोग: यदि छात्रवृत्ति की राशि शैक्षणिक खर्चों के बाद बचती है, तो इसे स्टेशनरी, ऑनलाइन लर्निंग, डेटा पैक और अन्य शैक्षणिक उपयोगों में खर्च किया जा सकता है।
GSK Scholars Programme 2024 हेतु पात्रता मानदंड
GSK स्कॉलर्स योजना में आवेदन करने के लिए छात्रों को निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी-
- आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए।
- 12वीं बोर्ड परीक्षा में कम से कम 65% अंक होने चाहिए।
- वर्तमान में सरकारी कॉलेज से MBBS फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रहे हो।
- पारिवारिक वार्षिक आय ₹3,00,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध होने चाहिए।
GSK Scholars Programme 2024 के लिए जरुरी दस्तावेज
- पहचान प्रमाण (आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड आदि),
- वर्तमान कॉलेज की फीस रसीद या बोनाफाइड प्रमाण पत्र,
- पारिवारिक आय प्रमाणपत्र,
- 10वीं और 12वीं की मार्कशीट,
- बैंक पासबुक,
- पासपोर्ट साइज फोटो,
- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी आदि।
GSK Scholars Programme 2024 में आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले आधिकारिक साइट पर जाएं और “Apply Now” बटन पर क्लिक करें।
- अपनी ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर से लॉगिन करें। यदि नया यूजर हैं, तो पहले रजिस्ट्रेशन करें।
- आवेदन form में व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
- “Terms & Conditions” पर टिक करें और फॉर्म प्रिव्यू करें।
- सभी जानकारी सही से जांचने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।
महत्वपूर्ण तिथियां
घटना | तारीख |
अंतिम आवेदन तिथि | 31 दिसंबर 2024 |
परिणाम घोषणा | जल्द ही अपडेट होगा |
FAQ’s
जीएसके स्कॉलरशिप में कुल कितनी राशि मिलती है?
चयनित छात्रों को प्रति वर्ष ₹1,00,000 और 4.5 वर्षों में कुल ₹4,50,000 की राशि मिलेगी।
जीएसके स्कॉलरशिप में आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2024 है।
जीएसके स्कॉलरशिप में पात्रता के लिए मुख्य शर्तें क्या हैं?
आवेदक MBBS फर्स्ट ईयर का छात्र होना चाहिए और 12वीं में कम से कम 65% अंक होने चाहिए।
यह भी पढ़ें –
- Swami Vivekanand Scholarship 2024-25: ₹1 लाख प्रति माह मिलेगी इन छात्रों को, जानें कैसे करें आवेदन 15 जनवरी तक!
- Shri Tulsi Tanti Scholarship 2024: श्री तुलसी तांती स्कॉलरशिप में पाएं हर साल ₹120000 तक की छात्रवृत्ति!
- ABEL Visiting Scholarship 2024: PhD युवाओं को $5,000 तक की सहायता, आवेदन अभी करें!
- Rajasthan Agriculture Scholarship 2025: कृषि छात्राओं के लिए हर साल मिलेगी ₹40,000 की सहायता, जानें आवेदन की अंतिम तिथि