WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

RRB NTPC Syllabus 2025: रेलवे ने जारी किया नया सिलेबस और परीक्षा पैटर्न, यहां जानें पूरी जानकारी

RRB NTPC Syllabus 2025
RRB NTPC Syllabus 2025

RRB NTPC Syllabus 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने RRB NTPC 2025 के लिए नया सिलेबस और परीक्षा पैटर्न जारी कर दिया है। यह सिलेबस CBT 1 और CBT 2 दोनों चरणों के लिए लागू होगा। अगर आप इस परीक्षा में सफलता हासिल करना चाहते हैं, तो सिलेबस को अच्छे से समझकर अपनी तैयारी शुरू करें।

इस लेख में हम आपको RRB NTPC Syllabus 2025 और परीक्षा पैटर्न की पूरी जानकारी देंगे, जिसमें विषयवार टॉपिक्स, चयन प्रक्रिया और तैयारी से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण बातें शामिल हैं। साथ ही, आप इसे PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करने का तरीका भी जान सकते हैं।

RRB NTPC Syllabus 2025 Overview

परीक्षा आयोजित करने वाला बोर्ड रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
परीक्षा का नाम NTPC
परीक्षा मोड ऑनलाइन (CBT)
नकारात्मक अंकन 1/3 अंक प्रति गलत उत्तर
CBT 1 कुल अंक 100
CBT 2 कुल अंक 120
कैटेगरी Govt Syllabus PDF

RRB NTPC में चयन प्रक्रिया 2025

  • कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT 1)
  • कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT 2)
  • टाइपिंग टेस्ट/एप्टीट्यूड टेस्ट (पद के अनुसार)
  • दस्तावेज़ सत्यापन
  • चिकित्सा परीक्षण

RRB NTPC CBT 1 परीक्षा पैटर्न

विषय प्रश्नों की संख्या कुल अंक
सामान्य जागरूकता (General Awareness) 40 40
गणित (Mathematics) 30 30
सामान्य बुद्धि और तर्क (General Intelligence & Reasoning) 30 30
कुल 100 100
  • परीक्षा की अवधि: 90 मिनट
  • नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक।
  • CBT 1 क्वालिफाइंग प्रकृति की होगी और अंतिम मेरिट में शामिल नहीं की जाएगी।

RRB NTPC CBT 2 परीक्षा पैटर्न

विषय प्रश्नों की संख्या कुल अंक
सामान्य जागरूकता (General Awareness) 50 50
गणित (Mathematics) 35 35
सामान्य बुद्धि और तर्क (General Intelligence & Reasoning) 35 35
कुल 120 120
  • परीक्षा की अवधि: 90 मिनट
  • नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक।
  • CBT 2 के अंक फाइनल मेरिट लिस्ट में जोड़े जाएंगे।

RRB NTPC Syllabus 2025: विषयवार जानकारी

1. सामान्य जागरूकता (General Awareness)

  • सामान्य विज्ञान:
    • वंशानुगतता और विकास, बल और गति, रासायनिक अभिक्रियाएँ, बिजली, प्रकाश आदि।
  • करंट अफेयर्स:
    • खेल, पुरस्कार, आर्थिक योजनाएँ, पर्यावरण, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय समाचार।
  • इतिहास:
    • प्राचीन, मध्यकालीन, और आधुनिक इतिहास।
  • भूगोल:
    • भारत और विश्व का भौतिक भूगोल।
  • राजनीति और संविधान:
    • न्यायपालिका, मौलिक अधिकार, संसद, पंचायती राज।

2. गणित (Mathematics)

  • प्रतिशत, लाभ और हानि, औसत, अनुपात और समानुपात, समय और कार्य, समय और दूरी, संख्या प्रणाली, बीजगणित, सरलीकरण।
  • त्रिकोणमिति और ज्यामिति।

3. सामान्य बुद्धि और तर्क (General Intelligence & Reasoning)

  • रक्त संबंध, कोडिंग-डिकोडिंग, दिशा और दूरी, वर्गीकरण, पैटर्न पहचान, पहेलियाँ, वेन आरेख।
  • क्रम और रैंकिंग, घड़ी और कैलेंडर।

RRB NTPC Syllabus 2025 PDF डाउनलोड कैसे करें?

  • रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर आप सीए गए “RRB NTPC Syllabus 2025” वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • PDF फाइल डाउनलोड करें और अपने डिवाइस में सेव करें।

यह भी पढ़ें –

अस्वीकरण : हम गारंटी नहीं दे सकते कि इस पोस्ट पर दी गई जानकारी 100% सही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment